मखाने के फायदे

 आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मखाना के फायदे (benefits of Fox Nut). मखाना में कई ऐसे गुण होते हैं, जो पुरुषों को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं. मखाना न सिर्फ पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि यह कई कमाल के स्वास्थ्य लाभों से भी भरा हुआ है.

पुरुष अगर नियमित रूप से मखाना का सेवन करते हैं, तो उनमें टेस्टेस्टोरॉन हार्मोन (testosterone hormone)  का उत्पादन बढ़ जाता है. इस हार्मोन को पुरुषत्व कहा जाता है, क्योंकि पुरुषों के शरीर में होने वाली सभी शारीरिक बदलावों में इसकी अहम भूमिका होती है. 

रुषों के लिए क्यों खास है मखाना (Why is Makhana special for men)
जाने माने आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, मखाना पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी माना गया है. यह एक आयुर्वेदिक हर्ब है, इसके सेवन से सेक्सुअल समस्याओं को ठीक किया जा सकता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल, फैट, फॉस्फोरस आदि पौष्टिक तत्व होते हैं. ये सभी तत्व कामोत्तेजना, लिबिडो, सेक्स पावर को बढ़ाते हैं. मखाना शुक्राणुओं की क्वालिटी (Sperm quality) को भी बेहतर बनाकर, उसकी संख्या को बढ़ाता है. मखाने का नियमित सेवन शरीर की कमजोरी दूर करता है.

मसल्स और बॉडी बनाने में मददगार
बिना वजन बढ़ाए अगर आप अपनी बॉडी बनाना चाहते हैं, तो मखाना (Makhana ) आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. रोजाना स्नैक्स के रूप में आप एक कटोरी मनाखा खाइए, इससे आपके शरीर को प्रोटीन और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स मिलेंगे, जो मसल्स को बनाने में का काफी मददगार साबित हो सकते हैं.

किस समय खाएं मखाना (what time to eat makhana)
मखाना न केवल सेक्‍स से संबंधित समस्‍याओं से राहत दिलाता है बल्कि यह तनाव भी कम करता है. लिहाजा नींद अच्छी आती है. सलाह दी जाती है कि रात में जब सोएं तो पहले गर्म दूध के साथ 6-7 मखाना खाएं. ऐसा करने से गहरी नींद आएगी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुरुवार के दिन पैसा मिलना

पराई स्त्री से संबंध कैसे बनाएं

प्रेम विवाह के लिए उपाय