चने में मौजूद पोषण तत्व
बचपन से हमारी दादी-नानी सुबह-सुबह भीगे हुए चने खाने की सलाह देती आ रही हैं. मगर क्यों? क्या सच में रात को चने भिगाकर, उसे सुबह खाना इतना फायदेमंद है. तो इस सवाल का जवाब 'हां' है. सुबह नित्कर्म से फ्री होने के बाद खाली पेट भीगे हुए चने खाने से कमाल के स्वास्थ्य फायदे प्राप्त होते हैं. आप खुद को फिट रखना चाहते हों, बॉडी बनाना चाहते हों या कमजोरी दूर करना चाहते हों, भीगा हुआ चना खाने से हर फायदा प्राप्त हो सकता है. सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से आपको किसी ड्राई फ्रूट खाने के बराबर स्वास्थ्यवर्धक गुण प्राप्त हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि भीगे हुए चने खाने से कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं.
चने में मौजूद पोषण
1 कप यानी करीब 50 ग्राम चने में निम्नलिखित पोषण मौजूद होता है.
- कैलोरी- 46
- कार्ब्स- 15 ग्राम
- फाइबर- 5 ग्राम
- प्रोटीन- 10 ग्राम
- इसके अलावा इसमें आयरन, फोलेट, फॉस्फोरस, कॉपर और मैंगनीज भी मौजूद होता है.
तेज मेटाबॉलिज्म
चने के सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है. मेटाबॉलिज्म में बढ़ोतरी होने के कारण आपका शरीर पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल कर पाता है और आप जल्दी फैट बर्न कर अतिरिक्त वसा से मुक्ति पा सकते हैं. इसके अलावा इसमें आयरन की मात्रा होती है, जो इसकी कमी से होने वाली खून की कमी को दूर करने में मदद करती है.वेट लॉस में मददगार
चने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा मौजूद होती है. इसके अलावा इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है. प्रोटीन और फाइबर आपकी भूख को संतुलित करने में मदद करते हैं और लो-कैलोरी फूड होने के कारण आप बेफिक्र होकर इसका सेवन कर सकते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी के अनुसार, भिगोए हुए चने में फाइबर्स होते हैं, जो पेट को साफ करते हैं और डाइजेशन बेहतर करते हैं. वहीं, टेलर और रॉबर्ट मुर्रे द्वारा एनसीबीआई पर 2016 में प्रकाशित शोध के मुताबिक भी, जो लोग रोजाना चने खाते हैं, उनमें मोटापा विकसित होने का खतरा 53 प्रतिशत तक कम हो जाता है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें